हमारे बारे में

श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान की स्थापना 20 मार्च 1990 को हुई थी ।

        (चेयरमैन व संस्थापक संरक्षक)

  1. ओमप्रकाश बागला

        (प्रधान)

  1. महेन्द्र कुमार गुप्ता

        (महामंत्री)

  1. जय प्रकाश गोयल                      

1990 से आज तक की यात्रा

श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान की स्थापना 20 मार्च, 1990 को श्री ओम प्रकाश बागला व स्व. श्री लोकनाथ सर्राफ के नेतृत्व में हुई इस मीटिंग में 15 अन्य सदस्य भी उपस्थित थे जो संस्था के संस्थापक सदस्य हैं।

संस्थान का प्रथम आयोजन जुलाई 1990 में श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री ठाकुर जी द्वारा महावीर वाटिका दरियागंज में श्रीमद्ï भागवत कथा का विशाल आयोजन किया गया था। इस विशाल आयोजन की मुख्य विशेषता महिला सदस्यों द्वारा मंच के पीछे बैकड्राप में 30’ & 10’ का पर्दा कण-कण में भगवान की झांकी के रुप में बनाया गया था। इस कार्यक्रम हेतु संस्थान के 21 संरक्षक बनाये गये थे, जिनमें से 15 संरक्षक आज भी संस्थान से जुड़े हुए हैं।

अगला बड़ा कार्यक्रम फरवरी 1995 में लालकिला मैदान में वाल्मीकि रामायण पर आधारित श्री राम कथा का विशाल आयोजन किया गया था। इस आयोजन में श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री ठाकुर जी द्वारा प्रात: व सायं दो सत्रों में श्री राम कथा की अमृत वर्षा की गई। इस कार्यक्रम की विशेषता में श्रीमती सत्या बागला द्वारा श्री बाल्मीकि जी द्वारा कुटिया में बैठकर रामायाण की रचना की झांकी बनाई गई इसमें आदमकद आकार की श्री बाल्मीकि जी की प्रतिमा भी हाथ से बनाई गई।

वर्ष 2012 मे श्री राम चरित मानस पर आधारित श्री राम कथा का विशाल आयोजन गुजराती समाज के प्रांगण में किया गया। यह आयोजन भी श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री ठाकुर जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम प्रतिदिन 4 घंटा 175 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा राम चरित मानस का मूल पाठ किया जाता था।

वर्ष 1991 से प्रतिवर्ष जन्माष्टमी महोत्सव, शरद पूर्णिमा महोत्सव व नवरात्र में श्री सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है—

जन्माष्टमी महोत्सव

इस अवसर पर श्रीराम-फतेह कृष्ण जी व श्री राम स्वरुप जी के नेतृत्व में भव्य रासलीला का आयोजन 15 वर्षों से प्रत्येक वर्ष किया गया। 3 वर्षों तक कलकîाा के श्री साहिल शर्मा के निर्देशन में प्रख्यात कलाकारों द्वारा अभिनय व संगीत के माध्यम से श्री कृष्ण के अनन्य भक्तों की लीला का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात बम्बई व दिल्ली के प्रसिद्ध टी वी व सिनेमा के कलाकरों केे द्वारा नाटक अभिमन्यू व महाभारत का मंचन 2022 व 2023 मे किया गया।

शरद पूर्णिमा महोत्सव

शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर श्री राधा-कृष्ण की मनोरम झांकी दर्शन हेतु सजाई जाती है। इस अवसर पर प्रति वर्ष प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया जाता है। इस कड़ी में आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायको में श्री मृदुल कृष्ण शास्त्री, कुमार विशु एवं सुश्री स्वरांशी, श्री विजय सेानी, श्री बनवारी लाल शर्मा, श्री अनुप जलोटा, श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री ठाकुर जी, श्री इन्द्रेश उपाध्याय, शुश्री गीतांजली राय, श्री चित्र-विचित्र, श्रीमति विधि शर्मा, श्री कृष्णा भैया इत्यादि प्रमुख है।

सुन्दरकाण्ड पाठ

प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में समय-समय पर श्री मुकेश गोयल, श्री सोमनाथ शर्मा व अन्य महत्वपूर्ण विद्धानों को पाठ हेतु आमंत्रित किया जाता रहा है। गत 10-15 वर्षों से मानसदूत श्री अजय यागनिक द्वारा उनकी ओजस्वी वाणी व अनुपम शैलि में सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया जाता रहा है।

मकर संक्रांति उत्सव

संस्थान द्वारा नव वर्ष के अवसर पर सदस्यों के पारस्परिक मिलन व बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न स्थानों पर मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों व बच्चों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

बसन्त महोत्सव

बसंत ऋतु में सदस्यों के पारस्परिक मिलन हेतु ये आयोजन किये गये। इस आयोजन में हम है हिन्दुस्तानी व बीनाका गीत माला कार्यक्रम का यदू ग्रीन फार्म हाउस में विशाल आयोजन किया गया।

देव दीपावली उत्सव

कार्तिक की पूर्णिमा के अवसर पर गत तीन-चार वर्षों से मॉडल टाउन में नेनी लेक पर यह आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में लेक के चारो ओर दीपमाला सजाई जाती है तथा राम दरबार की सुन्दर झांकी व भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेक में नोंका द्वारा श्री राम, लक्ष्मण, सीता जी व हनुमान जी लेक के एक कोने से मुख्य मंच तक आते हैं। इस अवसर पर भव्य आरती का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम वासुदेव घाट, यमुना नदी के किनारे किया जा रहा है।

श्री बाँके बिहारी जी का फूल बंगला

गत दो वर्षों से जयराम आश्रम स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में वृन्दावन के कुशल फूल वालों द्वारा वृन्दावन से लाए फूलों से बिहारी जी का सुन्दर फूल बंगला सजाया जाता है। इस अवसर पर बिहारी जी की पूजा, दर्शन व भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

स्वास्थ्य चेकअप कैम्प व रक्तदान शिविर

संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मेदान्ता दी मेडिसिटी के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा निर्धन मरीजों की सुविधा हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। इस अवसर पर निर्धन मरीजों को सर्वोच्च स्तरीय डॉक्टरों द्वारा बीमारी की जांच का नि:शुल्क अवसर प्रदान किया जाता है। निर्धन मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाता है। इस अवसर पर समय-समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें रक्त एकत्रित करके ब्लड बैंक में निर्धन रोगियों की सुविधा हेतु जमा कराया जाता है। पिछले 10 वर्षों से इस कार्यक्रम के प्रायोजक श्री अशोक अग्रवाल (Globe) रहे हैं।

कैंसर चिकित्सा, निशुल्क नेत्र ऑपरेशन, नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा व शिक्षा हेतु सहायता

संस्थान द्वारा लम्बे समय से निर्धन रोगियों की सुविधा हेतु प्रतिवर्ष लगभग 70 से 90 लाख रुपये की धनराशि उपरोक्त मदों में खर्च की जाती है। कैंसर रोगियों की सहायता हेतु निर्धन मरीजों के इलाज हेतु राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में निर्धन मरीजों के इलाज हेतु अनुदान दिया जाता है। मोतियाबिंद से ग्रसित निर्धन मरीजों की सहायतार्थ नि:शुल्क लेंस फिटीड ऑपरेशन संत परमानन्द अस्पताल सिविल लाइन मे कराये जाते हैं। अशोक विहार व जनकपुरी मे सेवा भारती द्वारा संचालित आधुनिक मशीनों से सुसज्जित अस्पतालों में निर्धन मरीजों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाती है। निर्धन व मेधावी छात्रों को अच्छे प्राइवेट स्कूलों में विद्या अध्ययन हेतु छात्रों को स्कूल फीस, पुस्तकें स्टेशनरी, डिजिटल बोर्ड इत्यादि की सुविधा प्रदान की जाती है।

यह सभी व्यय दानदाताओं द्वारा ष्टस्क्र के अन्तर्गत एकत्रित धनराशि से किया जाता है।

गौ सेवा का कार्यक्रम

श्रीराम कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा प्रतिमाह गौ सेवा का कार्यक्रम विगत 10-12 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष इस कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 60 सदस्यों द्वारा 12,000 रु प्रति वर्ष का सहयोग दिया गया है तथा कुछ अन्य दानदाताओं द्वारा भी इसमे सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

इस राशि से प्रतिमाह भिन्न-भिन्न गौशलाओं में जाकर गायों को पौष्टिक आहार जैसे चारा, गुड़, भूसा, ग्रास लड्डू इत्यादि खिलाकर गौ सेवा की जाती है। गौ सेवा के कार्यक्रम में प्रतिमाह लगभग 20-25 सदस्य परिवार सहित गौशाला में जाकर गौ सेवा में भाग लेते है। समय-समय पर विभिन्न गोशालाओं में सहयोग राशि भिजवाकर कार्य किया गया। संस्थान के सदस्यों द्वारा भिन्न-भिन्न अवसरों पर तथा बाढ़ व सूखा की स्थिति या अन्य त्रासदी पर भी गो सेवा मे अतिरिक्त सहयोग राशि गौशालायों में देकर गौ सेवा की गई जो कि एक सराहनीय कार्य किया गया है।

हमारे मूल्य

सेवा

जरूरतमंदों की सेवा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

विश्वास

आध्यात्मिक मूल्यों का समर्थन और शांति का प्रचार करना।

समुदाय

साझा विश्वासों और सामान्य उद्देश्यों के माध्यम से लोगों को एक साथ लाना।

हमारा नेतृत्व

हमारे संस्थापकों और प्रमुख सदस्यों का विवरण।

श्री ओमप्रकाश बागला

चेयरमैन एवं संस्थापक संरक्षक

महेंद्र कुमार गुप्ता

अध्यक्ष

जय प्रकाश गोयल

महामंत्री

नीरज गोयल

कोषाध्यक्ष

प्रदीप बेरीवाल

मंत्री

पुष्पेन्द्र कुमार गोयल

निवर्तमान प्रधान

श्याम सुन्दर गुप्ता

अध्यक्ष – समाज सेवा कार्यक्रम

ललित पोहार

अध्यक्ष – सांस्कृतिक कार्यक्रम

के.सी. लाठ

विशिष्ट उप-प्रधान

हरीश नारसरिया

विशिष्ट उप-प्रधान

सतीश जिंदल

मुख्य व्यवस्थापक

रतीश मित्तल

मुख्य व्यवस्थापक

प्रवीण (पिंकी) जालान

मुख्य व्यवस्थापक

राजेश बंसल

मुख्य व्यवस्थापक

पवन जैन

उप-प्रधान

राजेश्वर गुप्ता

उप-प्रधान

प्रमोद कंसल

उप-प्रधान

क्षितिज मित्तल

उप-प्रधान

राजू सिंघल

उप-मंत्री

मनोज लाठ

उप-मंत्री