धार्मिक कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025
धार्मिक समाचार एवं कार्यक्रम
समाचार
हाल में कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।
कार्यक्रम
7-
🌸 बसंत उत्सव 2026: एक उत्सव, अपनों के साथ 🌸
श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान (पंजी.) द्वारा आयोजित बसंत उत्सव 2026 (केवल सदस्यों के लिए)
पूरा पढ़ें
(केवल सदस्यों के लिए)
हमें अपने सम्मानित सदस्यों को रविवार, 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले भव्य बसंत उत्सव के लिए आमंत्रित करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह दिन संगीत, खेल और आपसी मेल-मिलाप का एक सुंदर संगम होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा (Event Schedule)
समय गतिविधि प्रातः 10:30 बजे आगमन: कार्यक्रम स्थल पर सभी सदस्यों का स्वागत। 10:30 – 11:30 AM स्वागत जलपान: गरमा-गरम चाय, कॉफी और स्वल्पाहार के साथ मिलन समारोह। 11:30 – 01:30 PM सांस्कृतिक रंग: मधुर संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। 01:30 – 02:30 PM प्रीति भोज: सुरुचिपूर्ण और स्वादिष्ट दोपहर का भोजन। 02:30 – 04:00 PM खेल-कूद: हंसी-मजाक और उत्साह से भरपूर सामूहिक खेल। सायं 04:00 बजे समापन: शाम की चाय, पकौड़े और मधुर यादों के साथ विदाई। 📍 स्थान और विवरण (Venue & Details)
- स्थान: मधुबन फार्म, अलीपुर, दिल्ली।
- अतिथि: अन्य कार्यक्रमों की भांति, इस उत्सव में भी सभी सदस्य सादर आमंत्रित हैं।
- निमंत्रण पत्र: कार्यक्रम की
विशेष संदेश: (केवल सदस्यों के लिए) कृपया इस तिथि को अपने कैलेंडर में सुरक्षित कर लें। हम आपके सपरिवार आगमन और इस उत्सव की शोभा बढ़ाने की प्रतीक्षा करेंगे।
-
श्री बांके बिहारी जी की पूजा
जयराम आश्रम मंदिर में श्री बाँके बिहारी जी की नववर्ष पूजा – प्रातः 10:30 बजे (धर्मपत्नी सहित)
पूरा पढ़ें
प्रिय सदस्य,
पिछले वर्ष की अपनी प्रिय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, हमें अत्यंत प्रसन्नता है कि हम नववर्ष का शुभारंभ श्री बाँके बिहारी जी की दिव्य कृपा से जयराम आश्रम मंदिर में आयोजित पावन पूजा के माध्यम से करने जा रहे हैं।
इस संबंध में आमंत्रण पत्र वर्तमान में मुद्रणाधीन है, जिसे शीघ्र ही आप सभी के साथ साझा किया जाएगा।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया प्रातः 10:30 बजे होने वाली पूजा हेतु स्वयं एवं धर्मपत्नी के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए समय सुरक्षित रखें।
पूजा का विस्तृत कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक जानकारी शीघ्र ही प्रेषित की जाएगी।
आशा है कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन और भी शुभ एवं मंगलमय बनेगा तथा हम सभी भक्ति एवं सकारात्मकता के साथ नववर्ष का स्वागत कर सकेंगे।
सादर,
ओ. पी. बागला
अध्यक्ष
-
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025
गैलरी देखें → -
सुन्दर काण्ड पाठ 2025
नवरात्र के अवसर पर 6 अप्रैल, 2025 को शाह ऑडिटोरियम, राज निवास मार्ग पर ‘श्री सुन्दर काण्ड पाठ’ का विशाल आयोजन किया गया।
पूरा पढ़ें
नवरात्र के अवसर पर 6 अप्रैल, 2025 को शाह ऑडिटोरियम, राज निवास मार्ग पर ‘श्री सुन्दर काण्ड पाठ’ का विशाल आयोजन किया गया। मानस दूत श्री अजय याज्ञनिक की मधुर वाणी व अनूठी शैली में खचाखच भरे हाल मेंं उपस्थित सदस्यों ने श्री सुन्दर काण्ड पाठ का अमृत पान किया। इस वर्ष यह आयोजन राम नवमी के दिन होने केकारण श्री अजय याज्ञनिक जी द्वारा विशेष भजनों की प्रस्तुति की गई इस अवसर पर रामदरबार की अति सुन्दर व भव्य झाँकी लगाई गई। सुन्दर काण्ड पाठ के पश्चात् सभी के लिए भोजन प्रसाद व प्रसाद वितरण की अनुपम व्यवस्था की गई।
-
दीप दीपावली उत्सव 2024
15 नवम्बर, 2024 को माडल टाऊन स्थित नैनी लेक में दीप दीपावली उत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया गया।
पूरा पढ़ें
15 नवम्बर, 2024 को माडल टाऊन स्थित नैनी लेक में दीप दीपावली उत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया गया। 1100 दीपक द्वारा लेक केे चारोंं ओर दीपमाला एवम्ï महाआरती इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। श्री राम, लक्ष्मण, सीता एवम्ï हनुमान जी का लेक में नोका विहार करते हुए आगमन हुआ। कार्यक्रम में श्री हरवंश पंडित के ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकी व सुमधूर भजन प्रस्तुत किये गये। सभी के लिए स्वादिष्ट रात्रि भोज की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम मेंं लेक एरिया रजिडेन्टस एसोसियेशन भी सहयोगी रहा।
-
शरद पूर्णिमा महोत्सव 2024
शरद पूर्णिमा के अवसर पर 15 अक्टूबर, 2024 को कमानी सभागार में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
पूरा पढ़ें
शरद पूर्णिमा के अवसर पर 15 अक्टूबर, 2024 को कमानी सभागार में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री ध्रुव शर्मा एवं स्वर्णा श्री (बृज कीपर्स) की मधुर वाणी में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मनभावन भजनोंं की अमृत वर्षा से सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये व गायकों के भजन के साथ नृत्य करने लगे। इस अवसर पर दिल्ली की प्रसिद्ध चाट का विशेष आयोजन किया गया था तथा सभी सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया।
9918d3.jpeg)
