समाज सेवा के क्षेत्र में किए गये महत्वपूर्ण कार्य
संस्थान ने वर्ष 2024-25 में समाज सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है
इस कार्य हेतु संस्थान ने राजीव गांधी कैंसर इंस्ट्ïिटयूट, दिल्ली व ‘विन ओवर कैंसर’ के साथ रूह्र करके निर्धन व जरूरतमंद रोगियों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
संस्थान द्वारा ग्लोब फांउडेशन के श्री अशोक अग्रवाल व मेदान्ता दि मेडिसीटी के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर 23 फरवरी, 2025 को महाराजा अग्रसेन पार्क, कश्मीरी गेट, दिल्ली में आयोजित किया गया। कैम्प में लगभग 419 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच कराई गई तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कैम्प में राजीव गाँधी कैंसर हास्पिटल के 3 विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपस्थित थे तथा मरिजों की कैंसर जाँच भी कराई गई। सभी के लिए चाय-नास्ता व डॉक्टरों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस वर्ष मरीजों को भी भोजन कूपन दिये गये, जिससे उन्हें भोजन उपलद्ब्रध कराया गया। सभी संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद।
संस्थान द्वारा इस वर्ष भी निर्धन मरीजों की सहायता हेतु सेवा भारती, अशोक विहार व जनकपुरी द्वारा संचालित अति आधुनिक मशीनों से सुसज्जित अस्पताल में नि:शुल्क डायलेसिस करवाने का प्रबन्ध किया गया। संस्थान द्वारा दानी सदस्यों व दान दाताओं द्वारा प्रति डायलेसिस 1,250 रु. एकत्रित करके 600 निर्धन मरीजों का नि:शुल्क डायलेसिस करवाया गया।
निर्धन व मेधावी छात्रों को अच्छे प्राइवेट स्कूलों में विद्या अध्यन की सुविधा उपलद्ब्रध कराने हेतु इस वर्ष छात्रों की स्कूल फीस, पुस्तकें, स्टेशनरी आदि की सहायता प्रदान की गई। इस वर्ष दो स्कूलों में छात्रों को विद्या अध्यन में सहायतार्थ डिजिटल बोर्ड उपलद्ब्रध कराये गये।
संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष संत परमानन्द अस्पताल, सिविल लाईंस, दिल्ली में मोतियाबिंद से ग्रसित मरिजों के नि:शुल्क लेंस फिटेड कैटरेक्ट आपरेशन करवाये जाते हैं। इस कार्य हेतु संस्थान दान-दाताओं से 5,000 रु प्रति ऑपरेशन की राशि लेकर नि:शुल्क ऑपरेशन करवाती है। इस वर्ष संस्थान ने 250 ऑपरेशन करवाये।
श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा प्रतिमाह गौसेवा का कार्यक्रम विगत 14-15 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष इस कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 60 सदस्यों द्वारा 12,000 रु. प्रति वर्ष का सहयोग दिया गया है तथा कुछ अन्य दानदाताओं द्वारा भी इसमें सहयोग राशि प्रदान की जाती है। इस राशी से प्रतिमाह भिन्न-भिन्न गौशालाओं में जाकर गायों को पोष्टिक आहार जैसे चारा, गुड़, भूसा, गोग्रास लड्डू इत्यादि खिलाकर गौसेवा की जाती है। गौसेवा के कार्यक्रम में प्रतिमाह लगभग 20-25 सदस्य परिवार सहित गौशाला में जाकर भाग लेते हैं। समय-समय पर विभिन्न गौशालायों में सहयोग राशि भिजवा कर कार्य किया गया। संस्थान के सदस्यों द्वारा भिन्न-भिन्न अवसरों पर तथा बाढ़ व सूखा की स्थिति या अन्य त्रासदी पर भी गौसेवा में अतिरिक्त सहयोग राशि गौशालायों में देकर गौसेवा की गई, जो कि एक सराहनीय कार्य किया गया है। गौमाता को गर्मी-सर्दी व बारीश की बौछारों से बचाने हेेतु इस वर्ष श्रीजी गौ सदन, नोयडा मेंं लगभग 100 फुट 3 40 फुट के साईज का एक विशाल शैड संस्थान द्वारा बनवाया गया है। इसकी लागत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आई है। इस वर्ष कुल राशि लगभग 10 लाख रुपए गौसेवा में खर्च की गई। सभी दानदाताओं का सहयोग के लिये धन्यवाद। इस कार्य को सुचारु रूप से करने में कार्यक्रम के संयोजक सर्वश्री श्याम गुप्ता, अरविंद बंसल, शंकर जयपुरिया, जय प्रकाश गोयल व श्याम जालान का सहयोग प्राप्त हुआ।
सामाजिक समाचार एवं कार्यक्रम
समाचार
-
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 1964 पासआउट बैच
पूरा पढ़ें
संस्थान के चेयरमैन और संस्थापक संरक्षक श्री ओ.पी. बागला जी को दिल्ली विश्वविद्यालय के सुप्रसिद्ध श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 1964 पासआउट बैच के मिलन समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें उनके समर्पण, उपलब्धियों और समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए 'भारत की शान' और 'अति विशिष्ट पूर्व छात्र' के रूप में ट्रॉफी प्रदान की गई।
-
विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देते गणमान्य अतिथि
चि. इंद्रेश उपाध्याय एवं सौ. शिप्रा शर्मा को शुभकामनाएँ देने पहुँचे अनेक गणमान्य व्यक्ति
पूरा पढ़ें
स्रोत: साप्ताहिक मेरी दिल्ली समाचार पत्र
अंक: 07–13 दिसंबर, 2025 | नई दिल्ली
जयपुर में 5 दिसंबर, 2025 को आयोजित भव्य विवाह समारोह में
जाने-माने कथाकार श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री (ठाकुर जी), वृंदावन एवं श्रीमती नंदिता उपाध्याय के सुपुत्र चि. इंद्रेश उपाध्याय का शुभ विवाह
श्रीमती अंजु शर्मा एवं पं. श्री हरेंद्र कुमार शर्मा की सुपुत्री सौ. शिप्रा शर्मा के साथ
ताज आमेर, जयपुर में वैदिक परंपराओं एवं पूर्ण रीति–रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर वर–वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ देने के लिए अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
मेरी दिल्ली समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख रूप से
श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान के चेयरमैन एवं संरक्षक श्री ओ. पी. बागला,
राधा रमन मंदिर, वृंदावन के पुजारीगण,
भागवत प्रवक्ता श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी,
तथा श्रीमती चित्रलेखा जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने समारोह में सहभागिता की।
समारोह में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने नवविवाहित दंपत्ति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभाशीष प्रदान किए।
-
🎊 विजय उद्घोष: जनसेवा की जीत 🎊
चाँदनी चौक से पार्षद निर्वाचित होने पर श्री सुमन गुप्ता जी को हार्दिक बधाई।
पूरा पढ़ें
श्री सुमन गुप्ता जी को ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई
श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान अपने परिवार के अभिन्न सदस्य श्री सुमन गुप्ता जी को नगर निगम चुनाव में भारी मतों से विजयी होने पर अपनी ओर से और समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।
🌟 मुख्य विशेषताएं:
- ऐतिहासिक विजय: श्री सुमन गुप्ता जी ने अपनी कर्मठता और अनुभव के बल पर एक शानदार जीत हासिल की है।
- अनुभव और समर्पण: वे एक अत्यंत अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं जो निर्वाचन क्षेत्र की जन-समस्याओं को गहराई से सुलझाने हेतु प्रतिबद्ध रहे हैं。
- संस्थान का सहयोग: इस जीत में श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान के समस्त सदस्यों और क्षेत्रवासियों का अटूट विश्वास और सामूहिक प्रयास शामिल है。
"सत्य, सेवा और समर्पण की जीत—श्री सुमन गुप्ता जी के नेतृत्व में अब क्षेत्र का विकास और भी तीव्र गति से होगा।"
आगामी कार्यक्रम
-
बंसत उत्सव 2025
2 फरवरी, 2025 को बंसत के आगमन के अवसर पर गीत संगीत व नृत्य से भरपूर बंसत उत्सव का आयोजन शाह ऑडिटोरियम, राज निवास मार्ग, दिल्ली में किया गया।
पूरा पढ़ें
2 फरवरी, 2025 को बंसत के आगमन के अवसर पर गीत संगीत व नृत्य से भरपूर बंसत उत्सव का आयोजन शाह ऑडिटोरियम, राज निवास मार्ग, दिल्ली में किया गया। गीत प्रस्तुति आगरा के प्रसिद्ध गायक श्री अमित आर्यन द्वारा तथा नृत्य व संगीत श्री हरवंश पंडित (मुद्रा आर्टस) द्वारा प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में हॉल व खाने के पंडाल की बंसती रंग में की गई सजावट अत्यन्त मनमोहक थी। भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी सराहनीय थी।